फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में बजेंगे स्पीकर, बच्चे सीखेंगे वर्णमाला

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक स्कूलों में ऑडियो सुनाकर बच्चों को ए-बी-सी-डी और हिंदी वर्णमाला सिखाई जाएगी। जिले के 1258 स्कूलों में ब्लूटूथ से कनेक्ट होने वाले स्पीकर खरीदने के लिए शासन से 25.16 लाख रुपये का बजट मिला है। हर विद्यालय में दो-दो हजार रुपये स्पीकर की खरीद के लिए भेजे जाएंगे। गुणवत्तायुक्त स्पीकर की खरीदारी के लिए शासन ने कमेटी भी बनाई है।
विज्ञापन

यू-ट्यूब, दीक्षा एप आदि को ब्लूटूथ वाले स्पीकर से जोड़कर बच्चों को ऑडियो सुनाए जाएंगे। इससे हिंदी, अंग्रेजी की वर्णमाला के साथ शब्दों का ज्ञान भी कराया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के कक्षा एक से पांच तक और कक्षा एक से आठ तक संचालित कुल 1258 स्कूलों में स्पीकर खरीदने का आदेश दिया है। एक स्पीकर की कीमत एक हजार रुपये होगी। प्रत्येक विद्यालय में दो-दो स्पीकरों की खरीद की जाएगी। शासन ने 1258 स्कूलों में स्पीकर खरीदने के लिए समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिले को 25 लाख 16 हजार रुपये का बजट दिया है।
स्पीकर की खरीद के लिए बनाई गई कमेटी में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष को कमेटी अध्यक्ष, प्रधानाध्यापक, दो जागरूक अभिभावक व एक वरिष्ठ शिक्षक को सदस्य बनाया है। एक माह में स्पीकर की खरीद कर नए शैक्षिक सत्र में बच्चों को इनके माध्यम से शिक्षण कार्य कराया जाएगा। बीएसए लालजी यादव ने बताया कि ब्लूटूथ युक्त स्पीकर खरीदने के लिए शासन से बजट आ गया है। प्रत्येक विद्यालय में दो-दो हजार रुपये भिजवाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें