फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सट्टा माफिया हसनैन, बेटों व पत्नी के नाम 3.12 करोड़ के भवन कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गैंगस्टर के आरोपी सट्टा माफिया हसनैन, उसके बेटों व पत्नी के नाम रही 3.12 करोड़ से अधिक की कीमत के आवासीय भवनों को मंगलवार को कुर्क किया है। प्रभारी तहसीलदार, सीओ सिटी की मौजूदगी में मुनादी कराई गई। इसके बाद संपत्ति को प्रशासक के तौर पर तहसीलदार को सौंपी गई।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला खटकपुरा सिद्दीकी निवासी हसनैन बड़ा सट्टा माफिया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके पूरे नेटवर्क पर कठोर कार्रवाई की। हसनैन और उसके गैंग पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई। इसी के तहत जिलाधिकारी के निर्देश मिलने के बाद खटकपुरा सिद्दीकी और गढ़ी अब्दुल मजीद खां में हसनैन, पत्नी नसीम बानो, पुत्र मेराज, अफजल, दिलशाद और पुत्री जीनत बेगम के नाम से आवासीय संपत्ति को कुर्क कर दिया। प्रभारी तहसीलदार सनी कनौजिया, सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय, मऊदरवाजा थानाध्यक्ष बलराज भाटी पुलिस पीएसी के साथ पहुंचे। उन्होंने मुनादी कराई। इसके बाद कुर्की के आदेश मकानों पर लिखवा दिए।
बलराज भाटी ने बताया कि यह संपत्ति सरकार की हो गई है। इसका प्रशासक तहसीलदार को बनाया गया है। प्रभारी तहसीलदार सनी कनौजिया ने बताया कि कुल पांच संपत्तियां हैं। इनकी कीमत 3.12 करोड़ 10 हजार रुपये है। पुलिस और राजस्व विभाग की टीमों की मौजूदगी में कुर्की की कार्रवाई के दौरान लोग अपने घरों के सामने और ऊपर खिड़कियों व छतों से झांकते रहे। हसनैन से संबंध रखने वाले लोग सहमे दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें