फर्रुखाबाद। भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि हिजाब पर राजनीति नहीं होना चाहिए। स्कूलों में बच्चों में एकरूपता के लिए ड्रेस कोड ही जरूरी है। घर में चाहे हिजाब या कुछ भी पहनें।
शहर के आईटीआई चौराहा स्थित आवास पर बुधवार को भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने जनपद में शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए प्रशासन के साथ मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। सांसद ने कहा कि हिजाब से स्कूली बच्चों में एकरूपता नहीं रहेगी। इससे असमानता और ऊंच-नीच की भावना पैदा हो।
वह तो चाहते हैं कि स्कूली बच्चों के साथ अध्यापकों का भी ड्रेस कोड लागू होना चाहिए। इससे एकरूपता आएगी। अपने घर जाकर कोई हिजाब पहने या अन्य कपड़े। हिजाब पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।