फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: राजस्व कार्यों में लापरवाही पर संकिसा का लेखपाल निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राजस्व कार्यों में लापरवाही पर संकिसा के लेखपाल को निलंबित कर दिया गया। कई बार चेतावनी के बावजूद सुधार न होने पर जिलाधिकारी ने कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन


बौद्ध तीर्थ स्थल संकिसा में पर्यटन विभाग से करोड़ों के काम स्वीकृत हैं। कुछ कार्यों के लिए भूमि भी तलाशी जा रही है। बौद्ध अनुयायियों के लिए विपस्यना केंद्र का भी निर्माण प्रस्तावित है। इसके अलावा वहां पुस्तकालय की भूमि को लेकर भी विवाद चल रहा है। इसकी कई बार जिलाधिकारी से शिकायतें भी की गईं। सोमवार को भी तहसील सदर के संपूर्ण समाधान दिवस में भी जिलाधिकारी से लेखपाल की शिकायत की गई। राजस्व कार्यों में लगातार लापरवाही बरते जाने पर जिलाधिकारी ने लेखपाल सतेंद्र के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए। एसडीएम सदर गजराज सिंह ने बताया कि कई बार चेतावनी के बावजूद राजस्व कार्यों में लापरवाही बरतने, विपस्यना केंद्र निर्माण के लिए भूमि की पत्रावली समय से न देने के मामले में उन्होंने संकिसा लेखपाल को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें