फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: शादी समारोह से लौट रही पिकअप खाई में पलटी, आठ घायल

विज्ञापन
फोटो-27 ढाई घाट रोड स्थित मौनी आश्रम के पास खाई में पिकअप पलटने के बाद लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
शमसाबाद। थाना क्षेत्र के गांव छिछोनापुर निवासी लोग शादी समारोह से पिकअप से लौट रहे थे। इसी दौरान चालक को झपकी आने से ढाई घाट रोड स्थित मौनी आश्रम के पास पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

छिछोनापुर निवासी पिकअप चालक इंद्रजीत अपने फूफा कुन्नू के पुत्र भोले की शादी में शामिल होने के लिए शाहजहांपुर के जलालाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव कोला गए थे। शादी की रस्में पूरी होने के बाद सभी लोग वापस आ रहे थे। इसी दौरान शमसाबाद-शाहजहांपुर मुख्य मार्ग पर ढाई घाट रोड स्थित मौनी आश्रम के पास पिकअप सड़क किनारे गहरे खाई में पलट गई। चालक इंद्रजीत, विजय, ऊषा पत्नी विजय, श्यामवती पत्नी सदलाल, शीतल पत्नी महेशचंद्र, अर्पित (8) पुत्र सुदर्शन, शिवांगी (6) पुत्री सुदर्शन तथा अनुराग (10) घायल हो गए। पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमसाबाद भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को घर भेज दिया गया।

फोटो-27 ढाई घाट रोड स्थित मौनी आश्रम के पास खाई में पिकअप पलटने के बाद लगी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें