फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: खेलकूद प्रतियोगिताओं में चैंपियन बनी सानिया

Tue, 17 Dec 2024 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। श्री मोहन लाल शुक्ला आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज की खेलकूद प्रतियोगिताओं का मंगलवार को समापन हो गया। इस दौरान आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। कक्षा सात की छात्रा सानिया को चैंपियन घोषित किया।
विज्ञापन


समापन अवसर पर हुई कुर्सी दौड़ जूनियर बालक वर्ग में बादल, संजीव, विकास, लंबी कूद में जितेंद्र, श्रीकांत शर्मा, शिवम कुमार, कुर्सी दौड़ जूनियर बालिका वर्ग में सानिया, रिया बाथम, रेशमा ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया।
लंबी कूद सीनियर बालक वर्ग में शनि दिवाकर, आनंद शाक्य, अंकित कश्यप, ऊंची कूद सीनियर बालक वर्ग में शनि दिवाकर, आनंद शाक्य, निखिल शुक्ल क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय आए। मुख्य अतिथि कूटा के जिलाध्यक्ष डॉ. आलोक बिहारी शुक्ल व प्रधानाचार्य डॉ. संदीप चतुर्वेदी ने विजेताओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि खेल व्यक्ति के जीवन का अभिन्न अंग होता है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी बेहद आवश्यक हैं। इस अवसर पर कृष्ण मोहन, दिनेशचंद्र, संदीप कुमार, अवनीश कुमार, यशपाल यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें