फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: किसान सेवा केंद्र पर ताला, खाद को भटक रहे किसान

Tue, 17 Dec 2024 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। गेंहू की फसल को खाद की जरूरत है। पीसीएफ का किसान सेवा केंद्र शुरू न होने की वजह से किसान परेशान हैं। दो साल से समाधान दिवसों में किसान सेवा केंद्र खोलने की मांग करने वाले किसान आज भी निराश हैं। वहीं इस मामले में जिम्मेदारों ने चुप्पी साध रखी है।
विज्ञापन



किसानों की समस्या को देखते हुए तत्कालीन डीएम ने अमृतपुर में पीसीएफ किसान सेवा केंद्र को खुलवाकर खाद की समस्या के निस्तारण कराया था। जो कि कई सालों से यह केंद्र चलता रहा किसानों को खाद बीज, अन्य सुविधाएं इस केंद्र से मिलती रही, लेकिन 31 जुलाई 2022 को किसान सेवा केंद्र के प्रभारी हरिओम मिश्रा रिटायर हो गए। जिसके बाद से पीसीएफ के अधिकारियों ने इस केंद्र पर दूसरे कर्मचारी की तैनाती नहीं की।
वहीं इस किसान केंद्र को अमृतपुर से हटाकर राजेपुर अटैच कर दिया। जिसके चलते इस क्षेत्र के किसानो को खाद लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। साधन सहकारी समिति हुसैनपुर हड़ाई, पिथनापुर, हरसिंहपुर गहलवार में खाद न मिलने से किसान भटक रहे है। किसान सेवा केंद्र को शुरू कराने को 2 साल से डीएम को संपूर्ण समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र देते आ रहे हैं। डीएम ने पीसीएफ के जिला प्रबंधक को केंद्र को चालू कराए जाने का आदेश दिया था, लेकिन पीसीएफ के अधिकारियों ने डीएम के आदेश को न मान कर अभी तक किसान सेवा केंद्र राजेपुर से हटाकर अमृतपुर में संचालित नहीं कराया है।
विज्ञापन


प्रभारी एआर विनोद कटियार ने बताया है कि पीसीएफ के जिला प्रबंधक ने कहा कि हमारे पास कोई कर्मचारी नहीं है। राजेपुर में जो किसान सेवा केंद्र खोला गया। वह नियम से ही खोला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें