कायमगंज। पुलिस ने तराई क्षेत्र से बालू का अवैध खनन कर आ रहे पांच ट्रैक्टरों को पकड़ लिया। पुलिस को देख दो ट्रैक्टर चालक खाई में ट्रैक्टर पलट कर भाग निकले। पुलिस ने तीन ट्रैक्टरों को सीज कर दिया।
पिछले कई दिनों से रात में अवैध रूप से हो रहे खनन की सूचना पर कोतवाल रूम सिंह यादव ने सुबह 5 बजे छापामारी कर दी। तराई से बालू खनन कर निकले ट्र्रैक्टर को पुलिसकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया। पुलिस देखकर ट्रैक्टर चालक भाग निकले।
दो चालकों ने अपने ट्रैक्टरों को सड़क किनारे खाई में पलट दिया और फरार हो गए। कई अन्य दूसरे रास्ते से भाग गए। कोतवाल ने तीन ट्रैक्टरों को सीज कर दिया। कोतवाल ने कहा कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।