फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद में टीबी की जांच को डाक से भेजे जाएंगे सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद।
विज्ञापन

राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जांच के लिए टीबी रोगियों के नमूने डाक से भेजे जाएंगे। इसके लिए डाक विभाग से कर्मचारियों की सूची मांगी गई है। सूची प्राप्त होते ही डाक कर्मियों को प्रशिक्षण देकर काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के तहत जनपद में फतेहगढ़ स्थित जिला क्षय रोग विभाग सहित नौ नमूना संकलन केंद्र हैं। इसके अलावा सीएचसी बरौन, राजेपुर, कमालगंज, मोहम्मदाबाद, नवाबगंज, शमसाबाद, कायमगंज व लिंजीगंज सिविल अस्पताल में सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर टीबी रोगियों के नमूने एकत्र कर प्राथमिक जांच क्षय रोग विभाग में लगी सीबी नेट मशीन से कराते हैं। जबकि अन्य जांचों के लिए नमूने आगरा प्रयोगशाला भेजे जाते हैं। नमूनों की जल्दी जांच कराकर रोगियों का इलाज शुरू करने के लिए अब डाक विभाग का सहयोग लेने के शासन से आदेश आए हैं। आदेश के क्रम में क्षय रोग विभाग से कर्मचारियों की उपलब्धता के लिए डाक विभाग को पत्र भेजा गया है। नई व्यवस्था के तहत ब्लाक स्तर पर सीएचसी से संकलित नमूने डाक कर्मी जिला स्तर पर क्षय रोग विभाग पहुंचाएगा। यहां सीबी नेट मशीन से जांच होगी। जिन नमूनों में रिफाम्सिन रजिस्टेंस (आरआर) निकलेगा, वह नमूना अन्य जांचों के लिए डाक कर्मी द्वारा आगरा प्रयोगशाला भेजा जाएगा। क्षय रोग विभाग के जिला कार्यक्रम समन्वयक सौरभ तिवारी ने बताया कि डाक विभाग के करीब 15 कर्मचारी लगेंगे। सूची प्राप्त होते ही उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद डाक कर्मी नमूना पहुंचाने का काम शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें