फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कारगिल के रणबांकुरों को नमन, पूर्व सैनिकों और वीर नारियों का सम्मान

विज्ञापन
फोटो-19 करियप्पा मैदान स्थित स्मारक पर पुष्पचक्र चढ़ाते कमांडेट ब्रिगेडियर माइकल डिसूजा। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कारगिल विजय दिवस पर शनिवार को राजपूत रेजिमेंटल सेंटर, फतेहगढ़ में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के सम्मान और कल्याण के उद्देश्य से पूर्व सैनिक रैली एवं निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत करियप्पा मैदान स्थित युद्ध स्मारक पर शहीद वीर सैनिकों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस दौरान कारगिल युद्ध सहित विभिन्न सैन्य अभियानों में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

राजपूत रेजिमेंटल सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर माइकल डिसूजा ने युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया। इसके बाद जसराम ऑडिटोरियम में पूर्व सैनिकों की रैली हुई। डिप्टी कमांडेंट कर्नल नीरज मिश्रा ने कहा कि भारतीय सेना अपने पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान व कल्याण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। देश की रक्षा सर्वोच्च दायित्व है और सेना अपने वीर सैनिकों के योगदान को कभी नहीं भूल सकती।
कारगिल युद्ध में शहीद 18 ग्रेनेडियर्स के नायक अशोक कुमार की पत्नी हेमलता, 13 कुमाऊं रेजिमेंट के नायक राकेश चंद्र की पत्नी मिथलेश सहित विभिन्न युद्धों में योगदान देने वाले पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को आर्थिक सहायता के चेक, सहायक उपकरण और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। उप जिलाधिकारी दीपक माथुर ने राज्य सरकार की ओर से संचालित पूर्व सैनिक कल्याण योजनाओं की जानकारी दी, जबकि जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारियों ने विभिन्न सुविधाओं एवं लाभों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट कर्नल अजय प्रताप सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल वरुण कुमार, एडज्यूटेंट मदनपाल, लेफ्टिनेंट कर्नल सीएस. डांगुर, सेंटर सूबेदार मेजर संजीव सिंह, ठाकुर वीरेंद्र सिंह राठौर, राकेश सिंह जादौन, सीपी मिश्रा सहित अनेक सैन्य अधिकारी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी जीएमपी हवलदार राजकुमार सिंह की टीम ने संभाली।

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी स्वास्थ्य सेवाएं
रैली स्थल पर चिकित्सा शिविर लगाया गया। मधुराज हॉस्पिटल, कानपुर और मेजर एसडी सिंह मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में स्त्री एवं प्रसूति रोग, हड्डी रोग, ईएनटी, दंत, त्वचा, हृदय रोग, बाल रोग, सामान्य चिकित्सा और आयुर्वेद सहित विभिन्न विशेषज्ञों ने परामर्श व उपचार उपलब्ध कराया।

फोटो-19 करियप्पा मैदान स्थित स्मारक पर पुष्पचक्र चढ़ाते कमांडेट ब्रिगेडियर माइकल डिसूजा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें