फर्रुखाबाद। जिला कृषि अधिकारी राकेश सिंह ने मंगलवार को खाद की दुकानों का निरीक्षण किया। छह दुकानों पर दूसरे जिले के किसानों को खाद बेचने और एक दुकान पर अनियमितताएं मिलीं। इन दुकानों पर अग्रिम आदेशों तक खाद की बिक्री पर रोक लगा दी गई है।
जिला कृषि अधिकारी को अमृतपुर के श्याम बीज भंडार पर अनियमितता मिली। किसान एजेंसी सिवारा, अंश खाद एंड बीज भंडार जरहरी, वरुण खाद भंडार इमादपुर केशर, गौरी खाद भंडार बरखिरिया, किसान खाद भंडार नगला जोत, शिवम ट्रेडर्स नगला कोठी में दूसरे जिले के किसानों को खाद बेचने का मामला पकड़ा गया।