फर्रुखाबाद में पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल और ईओ रवेंद्र कुमार ने शुक्रवार को पालिका सभागार में सफाई नायकों के साथ बैठक कर निर्देश दिए। कहा कि दो दिन लॉकडाउन के दौरान हर गली सैनिटाइज होगी। दो पालियों में सफाई कराई जाएगी।
शहर को कूड़ा मुक्त करना है। इसके लिए सुबह छह से दस बजे, और शाम दो से छह बजे तक दो पालियों में सफाई कर्मी काम करेंगे। उन्होंने सफाई नायकों से टोलियां बनाने के निर्देश दिए।
ईओ ने निर्देश दिए कि अब हर सफाई कर्मी अपनी सुरक्षा किट में ही दिखेगा। इस मौके पर जेई गौरव मिश्रा, अमित सक्सेना, रेवेन्यू इंस्पेक्टर वीरेंद्र और रवेंद्र समेत सभी सफाई नायक मौजूद रहे।