फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परचूनी की दुकानों पर भीड़, सड़कों पर दिखी शांति

विज्ञापन
रेलवे रोड पर परचून की दुकान से राशन सामग्री खरीदते लोग। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में शुक्रवार रात 10 बजे से जिले भर में लॉकडाउन शुरू हो गया। सोमवार तक के लिए घरों की जरूरत का सामान जुटाने को शहर के लोग परचून की दुकानों पर भीड़ लगाए रहे।
विज्ञापन

लोगों में दो दिन के लॉकडाउन का असर दोपहर बाद से ही दिखने लगा था।
खास कर शहर के सभी कंटेनमेंट जोन में पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी। किसी को भी बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई। यदाकदा जो लोग बाहर निकले, उनके साथ पुलिस सख्ती से पेश आई।
शहर के लालगेट से घुमना, चौक, तिकोना और बीबीगंज तक का बाजार इन दिनों एक तरफ का ही खुल रहा है। अभी तक बाजार में काफी कुछ रौनक देखी जा रही थी। मगर लॉकडाउन के निर्देश के बाद दोपहर बाद से ही लोग घरों से काफी कम निकले।
विज्ञापन

यही वजह रही कि बाजार की सड़कों पर ज्यादा भीड़भाड़ नहीं दिखाई दी। हालांकि शहर और गलियों में जहां भी परचून की दुकानें थीं, वहां लोग जरूरत का सामान खरीदने को भीड़ लगाए रहे। शाम के वक्त लालगेट सब्जी मंडी में भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें