फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो-14::: पांचाल घाट से खोला गया पैंटून पुल, पार जाने को पक्का पुल की सहारा

Sat, 14 Jun 2025 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
पांचालघाट पर खोले गए पैंटून पुल के पड़े पीपे। - फोटो : पांचालघाट पर खोले गए पैंटून पुल के पड़े पीपे।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गंगा का जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए पांचाल घाट से पैंटून पुल को खोलने का काम शुरू कर दिया है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक जलस्तर बढ़ते ही सभी पैंटून को खींचकर किनारे कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

पांचाल घाट स्थित पुरानी घटिया पर जनवरी माह में पैंटून पुल बनाया गया था। मेला रामनगरिया में भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने पैंटून बनवाकर कल्पवास करने के लिए आने वाले लोगों को सहूलियत दी थी। इस बार बनाए गए पैंटून पुल के पीपे जर्जर होने के चलते मेले के दौरान भी पुल की कई बार मरम्मत कराई गई। यहीं नहीं पुल के पीपों में पानी और बालू भरने से कई बार लोग दुर्घटनाग्रस्त होने से बचे।
विगत माह मई में भी दो बार पुल के पीपे पानी में बैठ गए थे। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने पांच जून तक पुल को खोलने की बात कही थी। जून माह शुरू होने से पहले ही अधिकारियों के आदेश पर पैंटून पुल को खोलने का काम शुरू किया गया। पांच जून को गंगा दशहरा होने के कारण भीड़ होने की संभावना को देखते हुए बच्चा स्वामी सहित अन्य संतों ने जिलाधिकारी से पैंटून पुल को गंगा दशहरा के बाद खोलने की मांग की।
विज्ञापन

साधु-संताें की मांग को मानकर डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को पुल गंगा दशहरा के बाद खोलने के निर्देश दिए। गंगा दशहरा होने के बाद शनिवार से कर्मचारियों ने पैंटून पुल को खोलना शुरू कर दिया। इससे अब गंगा के पार जाने के लिए पक्के पुल का ही एकमात्र सहारा बचा है।
-
पानी बढ़ने की आशंका को देखते हुए पुल को खुलवा दिया है। पुल के कुछ पीपे पानी में धंसे हैं। गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ ही इनको भी हटवा दिया जाएगा। मडैयन घाट कमालगंज पर बना पैंटून पुल भी खोल दिया गया है। - अशोक कुमार यादव, अवर अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें