फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: प्रसव के बाद ग्रामीण बैंक प्रबंधक की पत्नी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। निजी अस्पताल में प्रसव के बाद हालत बिगड़ने पर ग्रामीण बैंक प्रबंधक की पत्नी को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां भी हालत में सुधार न होने पर रेफर कर दिया गया। फतेहगढ़ पहुंचने पर सांसें थमने पर उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे।। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। नवजात को एसएनसीयू में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

दिल्ली किरारी प्रेमनगर थाने के शीशमहल इन्क्लेव निवासी राकेश कुमार तिवारी राजेपुर के गांधी गांव स्थित ग्रामीण बैंक में प्रबंधक के पद पर तैनात हैं। वह अपनी पत्नी रोशनी (35) के साथ आवास विकास कालोनी में किराये पर रहते हैं। गर्भवती पत्नी रोशनी को बुधवार सुबह एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दोपहर डेढ़ बजे उसने बेटे को जन्म दिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद उसे आवास विकास तिराहा स्थित दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया। वहां भी हालत में सुधार न होने पर कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। फतेहगढ़ पहुंचने से पहले ही रोशनी की सांसें थम गईं। इसके बाद निजी एंबुलेंस से ही देर रात लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी प्रभारी डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। प्रबंधक ने साथ में मौजूद नवजात को महिला अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती करवा दिया।
प्रबंधक राकेश तिवारी ने बताया कि उनकी पत्नी पश्चिम बंगाल की निवासी थीं। उन्हें यहां के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इलाज में लापरवाही बरती गई है। यदि हालत खराब थी, तो समय से रेफर कर देते। सूचना मिलने पर बैंक के अन्य स्टाफ भी पहुंचने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें