फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सेना में जाने के लिए दौड़े नौ राज्यों के युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ स्थित राजपूत रेजिमेंटल सेंटर में चल रही रिलेशनशिप भर्ती के तीसरे दिन बुधवार को उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया। बारिश के कारण ट्रैक पर कीचड़ और फिसलन होने से युवाओं को दौड़ में काफी परेशानी हुई। इसके बावजूद भर्ती का जुनून कम नहीं हुआ। कई अभ्यर्थियों ने नंगे पैर कीचड़ भरे ट्रैक पर दौड़ लगाकर अपना दमखम दिखाया।
विज्ञापन

पौ फटते ही अभ्यर्थियों ने कतार में लगकर प्रपत्रों की जांच करवाई। इसे बाद उनकी लंबाई नापी गई। प्रमाण पत्रों की जांच के बाद युवाओं को करियप्पा मैदान में 50-50 के समूह में दौड़ाया गया। सूर्योदय के साथ पहले राउंड की दौड़ शुरू हुई। दौड़ में सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए मैदान के दूसरे हिस्से में भेजा गया। यहां बैलेंसिंग, गड्ढा कूद, सीना माप और बीम की प्रक्रिया पूरी कराई गई। सफल अभ्यर्थियों का बायोमैट्रिक पंजीकरण कराया गया। दस्तावेजों में कमी मिलने वाले अभ्यर्थियों को दो दिन का समय दिया गया।

जूते पहनकर किया था अभ्यास, कीचड़ में नंगे पैर दौड़ना पड़ा
अभ्यर्थियों ने बताया कि उन्होंने जूते पहनकर दौड़ने का अभ्यास किया था लेकिन कीचड़ और फिसलन के कारण मैदान में नंगे पैर दौड़ना पड़ा। कीचड़ में पैर धंसने से चोट लगने का खतरा भी बना रहा। सैन्य भर्ती अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार से अग्निवीर सोल्जर जनरल ड्यूटी स्पोर्ट्समैन की भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी, जो दो दिन चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें