फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन आंदोलन के रूप में चलाएं स्वच्छता अभियान : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार शाम जिलाधिकारी व अपर आयुक्त ने स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने स्वच्छता अभियान जन आंदोलन के रूप में मनाने के निर्देश दिए।

जनपद में रविवार को बृहद स्तर पर श्रमदान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व अपर आयुक्त कानपुर मंडल ब्रजकिशोर ने तैयारी की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता अभियान को ज़न आंदोलन के रूप में चलाया जाए। सभी नगर निकाय निकायों में स्वच्छता अभियान में स्थानीय लोगों को भी जागरूक कर श्रमदान में सहयोग लिया जाए। अधिकारी व कर्मचारी भी श्रमदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी संस्थानों से भी स्वच्छता अभियान में श्रमदान करने की अपील करने के साथ ही व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को भी बुलाएं। स्वच्छता अभियान में बेहतर काम करने वालों को गांधी जयंती पर दो अक्तूबर सम्मानित किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र, एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति, पीडी कपिल कुमार, डीडीओ योगेंद्र कुमार पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें