फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: प्रदेश सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल में अराजकता की जगह अब कानून का राज

विज्ञापन
फोटो-49 फतेहगढ़ ​स्थित आफीसर्स क्लब में स्टॉल का निरीक्षण करते प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के क्रम में शुक्रवार को जिले के प्रभारी पर्यटन मंत्री ने उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि प्रदेश में 2017 से पहले अराजकता थी, अब कानून का राज चल रहा है। प्रभारी मंत्री जीरो टॉलरेंस नीति की बात कर रहे थे, इसी बीच भ्रष्टाचार के मुद्दे उठे। प्रभारी मंत्री ने जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन

प्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यकाल के नौ वर्ष पूरे होने क्रम में उत्सव मनाया जा रहा है। जिले के प्रभारी पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने ऑफिसर्स क्लब में लगी विकास प्रदर्शनी के स्टॉल देखे। इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्तिपत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। भारत कौशल प्रतियोगिता के तहत ब्यूटी थेरेपी में दूसरा स्थान पाकर जिले का नाम रोशन करने वाले गंभीर सिंह को प्रभारी मंत्री ने 50 हजार रुपये पुरस्कार व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की 25 करोड़ जनता की सेवा का संकल्प 9 वर्ष पूर्ण कर रहा है। 2017 में प्रधानमंत्री के विजन के साथ सुरक्षा, सुशासन और विकास की यात्रा शुरू हुई। नौ वर्ष में प्रदेश ने अराजकता से व्यवस्था, निराशा से विश्वास, बीमारू से विकासशील की यात्रा तय की। उन्होंने बताया कि जल्द ही गंगा एक्सप्रेसवे (मेरठ से प्रयागराज तक) का लोकार्पण होने वाला है। सांसद मुकेश राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, डॉ.सुरभि, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, सीडीओ विनोद कुमार गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भ्रूण हत्या व भ्रष्टाचार पर कार्रवाई के निर्देश, आलू की मंदी पर बात टाली
कलेक्ट्रेट सभागार में पर्यटनमंत्री जयवीर सिंह ने ट्रॉमा सेंटर का निर्माण पूरा न होने के सवाल पर कहा कि 31 मार्च तक निर्माण न होने पर कार्रवाई तय की जाएगी। सवाल किया गया कि जीरो टॉलरेंस नीति के बीच पुलिस का नमकीन मंगाने का ऑडियो व महिला पुलिस कर्मी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हो रहा है। शमसाबाद में एक विशेष जाति के लोगों को गाली देने के भी ऑडियो वायरल होने के मामले में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने जवाब दिया कि कार्रवाई की जा चुकी है। वहीं कमालगंज में मनरेगा में हुए घोटाले के सवाल पर जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए। इसी बीच राजेपुर क्षेत्र के गांव पिथनापुर में सड़क के घटिया निर्माण के सवाल जिलाधिकारी को जांच कराने के आदेश दिए। स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग में भी भ्रष्टाचार, जर्जर स्कूलों में बच्चों को को पढ़ाए जाने के सवाल पर प्रभारी मंत्री ने जिलाधिकारी को संज्ञान लेने के निर्देश दिए। हालांकि आलू की मंदी व किसान की बर्बादी के सवाल को प्रभारी मंत्री टालते दिखे। कहा कि आलू तो सब्जी है, कभी महंगी तो कभी सस्ती। किसान अपना आलू शीतगृहों में भंडारित करें। दिसंबर तक का समय है, जब सही दाम मिले, तब बेचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें