फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सीएचसी गेट पर प्रसव मामले की जांच महिला चिकित्सक को सौंपी

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर एक महिला का प्रसव होने के मामले में जांच शुरू हुई है। परिजनों ने स्टाफ नर्स पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अजय कुमार ने महिला चिकित्सक साक्षी दुबे को जांच सौंपी है।
विज्ञापन

जहानगंज थाना क्षेत्र के राजेपुर टप्पा मंडल निवासी अमित कुमार बुधवार को अपनी 32 वर्षीय पत्नी प्रांजलि को प्रसव पीड़ा होने पर निजी वाहन से सीएचसी लाए थे। अस्पताल के गेट पर ही प्रांजलि ने पुत्र को जन्म दिया। अमित ने आरोप लगाया कि स्टाफ नर्स को सूचना देने के बावजूद वह बाहर मरीज देखने नहीं आई। उनका कहना है कि कक्ष में जाकर कहने पर भी स्टाफ नर्स नहीं आई। दर्द से परेशान पत्नी ने इसी दौरान बच्चे को जन्म दे दिया। करीब दस मिनट बाद स्टाफ ने पत्नी को भर्ती किया और लगभग 15 घंटे बाद छुट्टी दे दी गई।
शुक्रवार को मामले में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अजय कुमार ने महिला चिकित्सक साक्षी दुबे को जांच सौंपी है। स्टाफ नर्स सरिता ने बताया कि उनके पास एक व्यक्ति ने आकर बताया था कि वह प्रसव के लिए मरीज लाया है। उन्होंने मरीज को अंदर कक्ष में लाने को कहा। कुछ देर बाद गार्ड ने बताया कि वाहन से उतरने के दौरान गेट पर ही प्रसव हो गया। इस पर वह तुरंत सामान लेकर पहुंची और नवजात शिशु को पकड़ कर मरीज भर्ती किया। इस दौरान वहां खड़े कुछ लोग शराब के नशे में अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे। एमओआईसी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें