फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुखसाना मिस प्रिटी इंडिया, आशिमा मिस यूपी

Mon, 19 Jan 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
11वें फर्रुखाबाद युवा महोत्सव में रैंप पर सुंदरियाें ने जलवा बिखेरा।  रैंप पर कैटवाक कर सुंदरियों ने जलवे बिखेरे और खूब तालियां बटोरीं। मिस प्रिटी इंडिया का ताज दिल्ली की रुखसाना, मिस यूपी का ताज इलाहाबाद की आशिमा चौहान के सिर सजा। मिस्टर फर्रुखाबाद आकाश दुबे रहे तो मिस फर्रुखाबाद नम्रता शाक्य रहीं। मिस्टर माडल फर्रुखाबाद के विशाल मिश्रा चुने गए। मिस माडल का तमगा फर्रुखाबाद की सृष्टि दीक्षित को मिला।
विज्ञापन


रेलवे रोड स्थित सरस्वती भवन में हुए प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अलीगंज विधायक रामेश्वर सिंह और एमएलसी डा. असीम यादव ने किया। रैंप पर सुंदरियां उतरीं तो लोगों ने तालियों से उत्साह बढ़ाया। जज की भूमिका डा. जितेंद्र कटियार, राकेश पाल, सौरभ अग्निहोत्री, अंजली चौहान और मंजू मिश्रा ने निभाई। इस अवसर पर आयोजन समिति अध्यक्ष संदीप शर्मा, पुष्पेंद्र यादव, अनिल मिश्र, संजीव मिश्र, डा. श्यामलाल निर्मोही और डा. प्रभात गुप्ता आदि मौजूद रहे।

रोक के बावजूद चले मोबाइल कैमरे
सौंदर्य प्रतियोगिता में रोक के बावजूद लोगों ने मोबाइल कैमरों से फोटो खींचे। फर्रुखाबाद युवा महोत्सव के पदाधिकारियों के चेतावनी देने के बावजूद लोग नहीं माने और मोबाइल से जमकर फोटो खींचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें