फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुष्टाहार के लिए हंगामा, प्रधान को घेरा

विज्ञापन
गांव बछलैया के घर के बाहर खड़े ग्रामीण। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
शमसाबाद। गांव बछलैया में आंगनबाड़ी केंद्र पर पुष्टाहार न मिलने से ग्रामीणों ने प्रधान का घेराव कर हंगामा कर दिया। ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर पुष्टाहार कम देने का भी आरोप लगाया है। प्रधान के भतीजे ने अधिकारियों से शिकायत करने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र पर पंजीकृत बच्चों के अभिभावकों को पुष्टाहार दिया जाता है। गांव बछलैया के प्राथमिक विद्यालय परिसर में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित है। यहां बच्चों के अभिभावकों को पुष्टाहार नहीं बांटा गया। इससे बच्चों के नाराज अभिभावकों ने गुरुवार को प्रधान विनीता के घर का घेराव कर हंगामा किया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनीता पर पुष्टाहार न बांटने का आरोप लगाया। ग्रामीणों के हंगामा करने पर प्रधान के भतीजे अंकित पाल आए और पुष्टाहार दिलवाने का आश्वासन देकर शांत किया।
ग्रामीण मुन्नालाल, राज्यपाल, जीतू, सुशील, रामकुमार, करण सिंह, सूरजपाल ने कहा कि जब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनीता पुष्टाहार बांटती हैं तो वह कम देती हैं। प्रधान विनीता पाल ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र पर पुष्टाहार न बंटने की शिकायत वह उच्च अधिकारियों से कर जांच कराने की मांग करेंगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनीता ने बताया कि स्वयं सहायता समूह से पुष्टाहार के 50 पैकेट मिले थे। वह बांट दिए गए हैं। केंद्र पर 105 बच्चे पंजीकृत हैं। स्वयं सहायता समूह से पुष्टाहार के और पैकेट आने पर बांटे जाएंगे, आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें