फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर को हराकर रायल कन्नौज सेमीफाइनल में

Wed, 17 Dec 2014 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डा. रामनोहर लोहिया स्मृति  टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे क्वाटर फाइनल में रायल कन्नौज की टीम ने गोरखपुर इलेवन को 51 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

 
बुधवार को खेले गए मैच में टॉस जीतकर कन्नौज की टीम ने पहले बल्लेबाजी की।  कन्नौज की टीम के देरी से आने के कारण कमेटी ने टीम के कोटे से एक ओवर कम कर दिया। रायल कन्नौज की टीम ने निर्धारित 19 ओवरों में 9 विकेट पर 146 रन बनाए।

रायल की ओर से आनंद मिश्रा ने 27, ओसामा ने 33, विवेक ने 24 और मिथुन ने 21 रनों का योगदान किया। गोरखपुर के गेंदबाज अमन राजपूत और विकास ने 3-3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोरखपुर की टीम 18 ओवरों में ही 95 रन बनाकर आउट हो गई।
विज्ञापन


रायल क्लब के अन्नू को 13 रन बनाने और 3 विकेट लेने पर मैन आफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायरिंग प्रबल पाठक और रफीकुल अंसारी ने की। स्कोरिंग पारुल ने और कमेंट्री योगेश शुक्ला और विक्रांत द्विवेदी ने की। टूर्नामेंट संयोजक यूसुफ अली ने बताया कि गुरुवार को पहला सेमीफाइनल मैच रायल कन्नौज और मैनपुरी की टीमों के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें