फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक में मारे गए बच्चों को श्रद्धांजलि

Wed, 17 Dec 2014 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के पेशावर के आर्मी स्कूल में मंगलवार को आतंकियाें के हमले में 132 बच्चाें के कत्ल पर स्कूलाें में मौन रख कर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट क ा मौन रखा गया। इस दौरान बच्चों की आंखें छलछला आईं। बुधवार को जिले के आर्मी स्कूल के अलावा अन्य स्कूलाें के बाहर फ ोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन


समाज सेवियाें व धर्म प्रमुखाें ने भी इस घटना की निंदा की है। कहा कि बच्चे हमारे हों या तुम्हारे यह इंसानियत का कत्ल है। सभी देश आतंक क ा खात्मा करने के लिए एक मंच पर आएं। शाम को अखिल भारतीय युवा शक्ति संगठन ने कैंडल मार्च निकाल कर मारे गए बच्चाें की आत्मशांति के लिए प्रार्थनाएं कीं।

अखिल भारतीय सरस्वती विद्या मंदिर आवास-विकास में हुई शोकसभा में  आतंकी घटना की निंदा की गई। यहां  दो मिनट का मौन रखकर मृतक बच्चों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रामवीर शुक्ल, चमन शुक्ल, मनीष शर्मा और बलवीर सिंह आदि मौजूद रहे। स्वराज वीर शिक्षण सदन इंटर कॉलेज खखरैया में शोकसभा में  रोहिताश वर्मा, ब्रजेश वर्मा, रामवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, डीपीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल रजीपुर में भी बच्चों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्घांजलि अर्पित की। यहां प्रबंधक सचिव भूषण सिंह चौहान, आशू ठाकुर, भावना और शिल्पी मौजूद रहीं। वहीं जेएसएम पब्लिक स्कूल कमालगंज में भी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। श्यामशरण यादव, रोहित कुमार और रीता देवी आदि मौजूद रहीं। प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोहनपुर, प्राथमिक विद्यालय गिरजानगला और पुत्तूलाल गोमती देवी इंटर कालेज जहानगंज में भी दो मिनट का मौन रखा गया।

 बुधवार को जीआईसी फतेहगढ़ के बाहर पुलिस तैनात रही तो वहीं केंद्रीय विद्यालय के बाहर राजपूत रेजीमेंट की क्यूआरटी टीम के जवान मुस्तैद रहे। विद्यालय के बाहर से आने जाने वालों पर पैनी नजर रखी गई। वहीं फतेहगढ़ के जीजीआईसी के बाहर भी पुलिस कर्मी सतर्क दिखे।  सरस्वती शिशु मंदिर सेनापति में भी आतंकी घटना में मारे गए बच्चों के प्रति संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें