फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सावन के पहले सोमवार पर भारी वाहनों की राह बदली, सीमाओं पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सावन के पहले सोमवार और सोमवती अमावस्या पर गंगा घाटों पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस ने भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू किया है। एक अगस्त की शाम सात बजे से तीन अगस्त को कार्यक्रम समाप्त होने तक ट्रक, टैंकर, डीसीएम, डंपर और लोडर समेत माल वाहनों को फतेहगढ़ की ओर आने से रोका जाएगा। बाहरी जनपदों से आने वाले वाहनों को सीमा क्षेत्रों में रोककर वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद कन्नौज से कानपुर रोड होकर फतेहगढ़ आने वाले माल वाहनों को गुरसहायगंज से छिबरामऊ की ओर डायवर्ट किया जाएगा। छिबरामऊ से जहानगंज होकर आने वाले वाहनों को छिबरामऊ से बेवर, मैनपुरी की ओर भेजा जाएगा। मैनपुरी के बेवर से फतेहगढ़ आने वाले वाहनों को बेवर में ही रोक दिया जाएगा। एटा की ओर से फतेहगढ़ आने वाले भारी वाहनों को बिराहिमपुर-अलीगंज बॉर्डर पर रोका जाएगा।

शाहजहांपुर-बरेली और हरदोई से भी नो-एंट्री
शाहजहांपुर-बरेली की ओर से आने वाले माल वाहनों को अल्लागंज और हुल्लापुर में रोका जाएगा। जरियनपुर से ढाईघाट-शमसाबाद की ओर जाने वाले वाहनों को जरियनपुर चौराहे पर ही रोक दिया जाएगा। हरदोई की ओर से आने वाले वाहनों को थाना सवायजपुर के रूपापुर में रोका जाएगा।
विज्ञापन


घाटों पर उमड़ेंगे श्रद्धालु
तीन अगस्त को सावन के पहले सोमवार पर पांचाल घाट, ढाईघाट, शृंगीरामपुर, बरगदिया और रानीघाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। सोमवती अमावस्या के कारण शनिवार शाम से ही बाहरी श्रद्धालुओं का आवागमन बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें