फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपम के गांव समेत कई जगह हुआ रूटमार्च

विज्ञापन
गांव मंझना में रूट मार्च करते पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद/नवाबगंज। विधानसभा चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदाताओं को भयमुक्त करने के लिए गांवों में अर्द्धसैनिक बल के जवानों के साथ पुलिस ने रूटमार्च शुरू किया। बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे के गांव सहसापुर समेत कई गांवों में सीओ के नेतृत्व में बुधवार को फोर्स पहुंची। ग्रामीणों और दुकानदारों को निडर होकर मतदान करने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

सीओ अरुण कुमार और मोहम्मदाबाद कोतवाल दिलीप कुमार बिंद ने अर्द्धसैनिक बल के जवानों के साथ मोहम्मदाबाद कस्बा, ताजपुर रोड, संकिसा रोड, गांव पंचमनगला और बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे के गांव सहसापुर में रूट मार्च किया। सीओ व कोतवाल ने दुकान व ग्रामीणों को निडर होकर मतदान करने के लिए जागरूक किया।
सीओ ने कहा कि अगर कोई शराब बांटता है या रुपये देकर वोट अपने पक्ष में देने का दवाब बनाता है तो इसकी जानकारी पुलिस को तत्काल दी जाए। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं नवाबगंज कस्बा, गांव बलीपुर, कुतुबुद्दीनपुर, घुमईया रसूलपुर समेत अन्य गांवों में रूट मार्च किया।
विज्ञापन

नवाबगंज थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश व मंजेश कुमार ने ग्रामीणों से कहा कि वह किसी के बहकावे में न आएं और न किसी अराजकतत्व से डरें। अगर कोई प्रलोभन देता है तो उसकी जानकारी पुलिस को दी जाए। शराब का अवैध कारोबार करने वालों की भी जानकारी देने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें