फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा दशहरा: जिले में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गंगा दशहरा को लेकर बुधवार रात से जनपद में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी। एसपी ने सीमा से लगे सभी जनपदों के पुलिस अधीक्षकों को पत्र भेजा है। पांचाल घाट, ढाई घाट और श्रृंगीरामपुर घाटों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

नौ जून गुरुवार को गंगा दशहरा पर आसपास के जनपदों से लोग बड़ी संख्या में गंगा स्नान के लिए आते हैं। पांचाल घाट, ढाई घाट व श्रृंगीरामपुर घाट पर भीड़ होने से जाम लग जाता है। इसके अलावा, घाट पर गहरे पानी में डूबने की आशंका रहती है। पुलिस व प्रशासन ने गंगा दशहरा को लेकर कार्य योजना तैयार कर ली है। एसपी अशोक कुमार मीणा ने जनपद की सीमा से जुड़े सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को पत्र भेजा है।
इसमें कहा है कि गंगा दशहरा के चलते आठ जून की रात 12 बजे से भारी वाहनों को सीमा पर रोका जाए। नौ जून को भीड़ खत्म होने के बाद यह वाहन निकाले जाएंगे। घाटों पर बड़ी संख्या में महिला व पुरुष सिपाहियों की तैनाती की गई है। पीएसी की गोताखोर कंपनी को भी लगाया गया है।
विज्ञापन

सभी घाटों पर गहरे पानी का चिह्नांकन कर झंडे लगाए गए हैं। यातायात प्रभारी रजनेश कुमार को पूरी टीम के साथ बरेली-इटावा हाईवे पर पांचाल घाट, मसेनी चौराहे, लालगेट, चाचूपुर के पास तैनात किया गया है।
सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह कई थानों की फोर्स के साथ पांचाल घाट पर मुस्तैद रहेंगे। कमालगंज में सीओ अमृतपुर अजेय कुमार शर्मा व शमसाबाद में सीओ कायमंगज की अगुवाई में श्रृंगीरामपुर व ढाईघाट पर फोर्स की तैनाती की गई है।
यहां से रोके जाएंगे वाहन
कन्नौज से कानपुर रोड होते हुए आने वाले भारी वाहनों को गुरसहायगंज से छिबरामऊ की ओर डायवर्ट किया जाएगा। छिबरामऊ की ओर से जहानगंज आने वाले वाहनों को थाने के पास खड़ा कराया जाएगा।
मैनपुरी के बेवर की ओर से आने वाले वाहनों को मदनपुर चौकी व रोहिला के पास खड़ा कराया जाएगा। जनपद एटा की ओर से आने वाले वाहन अलीगंज बार्डर व कायमगंज में बेरिया तिराहे पर खड़े कराए जाएंगे। बरेली व शाहजहांपुर से आने वाले वाहन अल्लागंज व हुल्लापुर पर रोके जाएंगे। जनपद हरदोई की ओर से आने वाले वाहन रूपापुर के पास खड़े कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें