फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी से टकराकर रोडवेज बस खाई में घुसी, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जेसीबी से टकराकर रोडवेज बस खाई में घुसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। खेत से तेज रफ्तार में निकली जेसीबी ने रोडवेज बस में टक्कर मार दी। इससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सवार 20 यात्री बाल-बाल बच गए। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का पिछला हिस्सा रोड किनारे ख़ड़े टेंपो से टकरा गया। इससे टेंपो भी क्षतिग्रस्त हो गया। घायल चालक को आधा घंटे में निकाला जा सका। उसे लोेहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मऊदरवाजा थाने के कायमगंज रोड पर चौरसिया मझोला के पास रामौतार शाक्य के खेत में नींव खुदाई का काम चल रहा है। रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे चालक ने जेसीबी को तेज रफ्तार में रोड पर चढ़ा दिया। इसी समय कायमगंज की ओर से आ रही कौशांबी डिपो की बस से टक्कर हो गई।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद बस खाई में चली गई। बस का पिछला हिस्सा रोड किनारे खड़े चौरसिया गांव के कुशलेंद्र सिंह के टेंपो में जा लगा। इससे ऊपरी हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस का चालक सीट पर ही फंस गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने करीब आधा घंटे के प्रयास के बाद उसे निकालकर लोहिया अस्पताल भेजा।
लोहिया में भर्ती चालक अमित (34) निवासी गांव सिरोदन, थाना सिकंदराबाद, आगरा के कमर और हाथ में गंभीर चोटें हैं। परिचालक मैनपुरी के गांव दियोती खुर्द निवासी राजीव ने बताया कि दुर्घटना के वक्त बस में 20 यात्री सवार थे। किसी भी यात्री को चोट नहीं आई।
विज्ञापन

टेंपो चालक कुशलेंद्र ने बताया कि पानी पीने के लिए रोड किनारे टेंपो ख़ड़ा कर दिया था। वह नीचे उतर ही पाए थे कि दुर्घटना हो गई। पुलिस ने सभी वाहनों को रोड के किनारे किया। करीब एक घंटे तक बड़े वाहन दोनों तरफ खड़े रहे। थाना इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह ने बताया कि वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें