फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: रोडवेज बस ने भाई-बहन व वाहन ने एलटी को कुचला, मौत

Thu, 15 May 2025 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गंगा घाट पर पहनावन कार्यक्रम में शामिल होने बाइक से आ रहे भाई-बहन को रोडवेज बस ने कुचल दिया। इससे दोनों की मौत हो गई। वहीं दूसरी दुर्घटना में शादी से लौटते समय अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में लैब टेक्नीशियन की मौत हो गई, जबकि रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजेपुर थाना क्षेत्र के गांधी के पास एक बाइक में तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार हरदोई के थाना सांडी के गांव बढ़ारी निवासी अवध सिंह राठौर (21), उसकी शादीशुदा बहन पाल थाने के गांव बैजूपुर निवासी शारदा देवी पत्नी माया प्रकाश घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां शारदा को मृत घोषित कर दिया, जबकि इलाज के दौरान अवध सिंह ने दम तोड़ दिया।
सूचना पर पहुंचे शारदा के पति मायाप्रकाश ने बताया कि कई लोग ट्रैक्टर ट्राॅली से थे, जबकि साला अवध सिंह और पत्नी शारदा बाइक से थीं। शारदा के दो बेटे मनीष व नवीन हैं। अवध सिंह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। हादसे से परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के हाथीपुर पुलिस चौकी के पास बुधवार तड़के चार बजे एक बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां कन्नौज के गुरसहायगंज थाने के गांव आदिनगर (अदनापुर) निवासी लैब टेक्नीशियन (एलटी) शिवशंकर मिश्रा (45) की इलाज के दौरान कुछ ही देर में मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल कन्नौज थाने के सिमरापुर निवासी रिश्तेदार शशांक (20) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को रेफर कर दिया गया।
शिवशंकर के साले राजेश कुमार ने बताया कि वह मूल रूप से कासगंज जिले के थाना गंजडुंडवारा के गांव भजपुरा निवासी हैं। करीब 20 साल से ससुराल आदिनगर में रह रहे हैं। उनके पुत्र मीलेश व शोभित, पुत्री मोनिका हैं। पत्नी रीना व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

बाइक पर बैठकर हेलमेट लगाते समय काल बनकर आई बस
फर्रुखाबाद। हरदोई के थाना सांडी के गांवल बढ़ारी निवासी अवध सिंह देहरादून में नौकरी करते थे। उनकी बहन शांति देवी की 10 मई को शादी थी। वह दो मई को घर आए थे। बहन की शादी के बाद 12 मई को वह बड़ी बहन शारदा देवी के घर पहुंचे। अवध सिंह बुधवार को बहनोई के परिवार के कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि अवध सिंह ने सड़क किनारे बाइक खड़ी करके बहन के साथ पानी पिया। इसके बाद दोनों बाइक पर बैठ गए। वह चलने के लिए हेलमेट लगा रहा थे कि तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। इसके बाद घायल मौके पर तड़पने लगे। शारदा का सिर फट गया। जबकि अवध सिंह के पैर और शरीर में गंभीर चोटें आईं। शारदा की 10 साल पहले शादी हुई थी। उनके दो मासूम बेटों से मां का आंचल उठ गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें