फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कोहरे में ट्रक से टकराई रोडवेज बस, चालक परिचालक समेत आठ घायल

विज्ञापन
फोटो-17- दुर्घटना के बाद खड़ी क्षतिग्रस्त रोडवेज बस व ट्रक व मौजूद ग्रामीण।। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
हरपालपुर। घने कोहरे में बृहस्पतिवार सुबह लमकन के पास रोडवेज बस और ट्रक में टक्कर हो गई। घटना में रोडवेज बस के चालक और परिचालक समेत आठ लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी ले जाया गया। यहां से पांच को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना उन्नाव-कटरा मार्ग पर हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र में हुई।
विज्ञापन

बुद्ध विहार डिपो की रोडवेज बस दिल्ली से हरदोई के बीच चलती है। बृहस्पतिवार सुबह बस दिल्ली से हरदोई जा रही थी। रोडवेज बस के चालक मनोज सिंह (30) के मुताबिक, उन्हें और अलीगढ़ जनपद की रामघाट रोड की किशनपुर कॉलोनी निवासी परिचालक विनोद (40) को मिलाकर कुल 24 सवारियां मौजूद थीं। सुबह करीब आठ बजे उन्नाव-कटरा मार्ग पर घने कोहरे के बीच बस लमकन गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।
इसमें चालक-परिचालक समेत बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के डाभा निवासी दयावती (34), सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवराजपुर निवासी उमेश (40), गाजियाबाद जनपद के लोनी निवासी नीलम (36), सुरसा थाना क्षेत्र के बंधनिया निवासी अनिल (38), सथरा गांव निवासी विनोद (38) और सांडी थाना क्षेत्र के अखवेलपुर निवासी सुनीत सिंह (35) घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से हरपालपुर सीएचसी पहुंचाया। यहां सभी का प्राथमिक इलाज किया गया। सुनीत सिंह, दयावती, उमेश, नीलम और अनिल की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया। इस दौरान ट्रक के चालक और हेल्पर भाग गए। कोतवाल वीरेंद्र कुमार पंकज ने बताया कि सभी घायलों को सीएचसी भेजा गया है। ट्रक पुलिस के कब्जे में है।

फोटो-17- दुर्घटना के बाद खड़ी क्षतिग्रस्त रोडवेज बस व ट्रक व मौजूद ग्रामीण।। स्रोत: ग्रामीण

फोटो-17- दुर्घटना के बाद खड़ी क्षतिग्रस्त रोडवेज बस व ट्रक व मौजूद ग्रामीण।। स्रोत: ग्रामीण

फोटो-17- दुर्घटना के बाद खड़ी क्षतिग्रस्त रोडवेज बस व ट्रक व मौजूद ग्रामीण।। स्रोत: ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें