फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बाढ़ से कटी सड़कें, 1.50 लाख आबादी संकट में

Mon, 15 Sep 2025 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-36, भुडिया भेड़ा की कटी सड़क पर बनाए गए अस्थाई पुल से गुजरते लोग। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद/अमृतपुर। गंगा की बाढ़ भले ही उतर गई हो, लेकिन अब बाढ़ से कटी सड़कें तकरीबन डेढ़ लाख ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई हैं। लोग गांवों में कैद हो गए हैं।
विज्ञापन

पानी उतरने से नावें भी ठप हैं, सड़कें टूटी पड़ी हैं। लोग बच्चों व बीमारों को लेकर रोजाना जोखिम भरा सफर करने को मजबूर हो रहे हैं।
गांव कुतुलूपुर, भुड़िया भेड़ा, इमादपुर सोमवंशी, तीसराम की मड़ैया, बगला की मड़ैया, डाड़ीपुर, माखन नगला और चाचूपुर कड़हर जाने वाले मार्ग कई जगहों से कट गए हैं। इन रास्तों से जुड़े करीब 50 से अधिक गांवों का संपर्क टूट गया है।
आंतर, महमदपुर द्विउसी, सरह, सवासी, कछुआ गाढ़ा, सुंदरपुर, नगला दुर्गू, सवितालुर, प्रतिपालपुर, सरेसर, बारामऊ दहेलिया, सिया, खुटिया, महमदगंज, तेरा अकबरपुर, गोपालपुर और गौरनपुरवा सहित अनेक गांवों के लोग बुरी तरह प्रभावित हैं। ग्रामीणों ने बताया कि भरखा, सलेमपुर और अर्जुनपुर जैसी जगहों पर भी सड़क कट चुकी है।
विज्ञापन


खेत तक जाना मुश्किल

कुतुलूपुर निवासी रामबाबू, नरेंद्र, जदुवीर ने कहा सड़क कट जाने से खेत तक जाना मुश्किल हो गया है। बीमार को अस्पताल ले जाने के लिए भी कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है।

बच्चे स्कूल नहीं जा रहे

माखन नगला की गेंदालाल, सुआलाल, अमित कुमार कि पहले नाव से किसी तरह आ-जा लेते थे, अब पानी उतर गया तो नाव भी बंद हो गई। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।

जान जोखिम में है

डाड़ीपुर के सर्वेश कुमार सिंह, राजेश ने बताया कि बाइक से निकलना जान जोखिम में डालने जैसा है। कई बार लोग गिरकर घायल हो चुके हैं, लेकिन कोई देखने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें