फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सड़क हादसे में घायल की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। डीसीएम की टक्कर लगने से घायल ग्रामीण की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना क्षेत्र के गांव गंगाइच निवासी निसार अहमद (55) बुधवार सुबह बाइक से फतेहगढ़ स्थित निजी अस्पताल में दांत दर्द की दवाई लेने गए थे।
विज्ञापन

दोपहर करीब डेढ़ बजे घर आने के दौरान रास्ते में शेखपुर गांव के निकट फूलमती मंदिर के पास गुरसहायगंज की ओर से आ रही डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी थी। सीएचसी से लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था।
हालत में सुधार न होने पर परिजन उन्हें कानपुर स्थित निजी अस्पताल ले गए। यहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार रात निसार ने दम तोड़ दिया। शुक्रवार शाम को अंतिम संस्कार कर दिया गया। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें