फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवरियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, 15 घायल

विज्ञापन
घायल दयाशंकर को अस्पताल ले जाते पुलिस कर्मी। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कमालगंज। जनपद कन्नौज से कांवर लेकर श्रंगीरामपुर जा रहे कावरियों से भरी पिकअप गुरुवार देर शाम पलट गई। नाले में पिकअप गिरने से दो कांवरियों की मौत हो गई। जबकि 15 लोग घायल हो गए। पांच घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जनपद कन्नौज थाना सौरिख क्षेत्र के गांव कुल्लूखेड़ा निवासी करीब 30 लोग पिकअप से कांवर लेकर श्रंगीरामपुर के लिए शाम को निकले। पिकअप में डीजे बज रहा था। क्षेत्र के गांव नगला जोध बसाह के निकट पैदल जा रहे कांवरियों की भीड़ के चलते पिकअप धीरे-धीरे चल रही थी। अचानक पिकअप का पहिया सड़क के नीचे उतरने से गड्ढे में चला गया। इससे अनियंत्रित होकर पिकट सड़क किनारे नाले में पलट गई। पिकअप सवार यात्रियों में चीखपुकार मच गई। आसपास के लोगों ने दौड़कर किसी तरह घायल कुल्लू खेड़ा निवासी अवनीश(39) पुत्र शेरसिंह, मंजीत(20) पुत्र राकेश सिंह, दया शंकर(25) पुत्र सूबेदार, विपिन (21) पुत्र जिलेदार सिंह, संजू(50) पुत्र होरीलाल, श्यामबरन(25) पुत्र रामजीत, योगेश(30) को सीएचसी कमालगंज में भर्ती कराया। वहीं डाक्टर ने भूपेंद्र सिंह(16) पुत्र अनवर सिंह व अंबरीश (14) पुत्र विनोद कुमार को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायलों को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके अलावा 8 अन्य लोग भी चुटहिल हुए। उनका स्थानीय चिकित्सकों से उपचार कराया गया। घटना की जानकारी भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर सीएचसी पहुंचे। उन्होंने दोनों शवों का रात में ही पोस्टमार्टम कराने के लिए जिलाधिकारी को फोन कर सिफारिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें