फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: रिशू, निखिल व शांतनु दौड़े सबसे तेज

Mon, 29 Sep 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-24, स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ में दौड़ लगाते खिलाड़ी। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में रविवार को आयोजित जिला स्तरीय माध्यमिक विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इसमें रिशू, निखिल व शांतनु सबसे तेज दौड़े। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ संयोजक प्रधानाचार्य डॉ. विनीत चौहान व सह संयोजक राजेंद्र सिंह कुशवाह ने हरी झंडी दिखाकर किया। तीन किलोमीटर दौड़ सीनियर बालिका वर्ग में रिशू पांडेय, तीन किलोमीटर जूनियर बालिका वर्ग में श्वेता कुमारी ने बाजी मारी।
100 मीटर दौड़ सीनियर बालिका वर्ग में रमा कुमारी, 100 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में सृष्टि कुमारी, 100 मीटर सब जूनियर बालिका वर्ग में प्रतिक्षा कुमारी ने बाजी मारी।
विज्ञापन

तीन हजार मीटर दौड़ सीनियर बालक वर्ग में निखिल राजपूत, 100 मीटर में अभिषेक कुमार सबसे तेज दौड़े। ऊंची कूद में सुधांशु ने बाजी मारी। तीन हजार मीटर दौड़ जूनियर बालक वर्ग में शांतनु, 100 मीटर दौड़ में आदर्श कुमार विजेता रहे। शिव कुमार ने ऊंची कूद में बाजी मारी। त्रिकूद जूनियर बालक वर्ग में ओम कुमार विजेता रहे। इस अवसर पर मोहित कटियार, अनिल शाक्य, पवन कुमार, अमिताभ सिंह व कृष्ण स्वरूप आदि मौजूद रहे।

ये रहे निर्णायक
निर्णायक मंडल में देवेंद्र कुमार, राकेश कुमार, आरती यादव, दीपावली कुमार, मनीषा यादव, रितु मिश्रा, सुनील पाल, केशव गंगवार, सतेंद्र सिंह, रजनीश शिवा, अर्जुन प्रताप सिंह, अभिषेक अवस्थी, नेहा भारद्वाज, घनश्याम, सुब्रत शाक्य, एजाज अहमद सिद्दीकी व अनिकेत कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें