फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटस्पॉट क्षेत्रों से लोगों को निकलने पर पाबंदी

विज्ञापन
नाला फिदाई खां को जाने वाले मार्ग को सील कर तैनात किया गया सिपाही। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
हॉटस्पॉट क्षेत्रों से लोगों के निकलने पर पाबंदी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। शहर के मोहल्ला भीकमपुरा और नाला फिदाई खां (गुदड़ी) में दोनों कोरोना पॉजिटिव मरीजों के घरों से 400 मीटर क्षेत्रफल में नाकेबंदी कर दी गई है। किसी को भी घर से निकलने की इजाजत नहीं है। प्रशासन ने जरूरत का सामान घरों में ही उपलब्ध कराने की व्यवस्था शुरू कर दी है। सभी बैरियर पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। नगर पालिका ने शुक्रवार को भी मोहल्लों में सैनिटाइजेशन कराया।
ईद के वक्त शहर के दो मोहल्लों में मुंबई से लौटे युवकों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद मुसीबत खड़ी हो गई। दोनों मोहल्लों को पूरी तरह से सील कर दिया गया और वहां के बाशिंदों पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई। किसी को भी घर से निकलने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद ने दोनों मोहल्लों में फल, सब्जी, दूध और किराना का सामान उपलब्ध कराने के लिए दुकानों के पास जारी कर दिए हैं। हर किसी को घरों में ही सामान उपलब्ध कराया जा रहा है। कुछ युवकों ने गलियों में घूमने की कोशिश की, तो पुलिस ने उन्हें सख्ती के साथ भगा दिया।
विज्ञापन

दिन में दो बार मोहल्लों में एनाउंसमेंट करके सूचना दी कि कोई भी अपने घरों से निकलने की हिम्मत ना करें। वायरस से बचने के लिए हर किसी को घर में ही रहना होगा। सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य और सीओ सिटी मन्नीलाल गौंड ने हॉटस्पॉट बनाए गए दोनों मोहल्लों का जायजा दिया। उन्होंने मोहल्ले वालों से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें