फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: जिले में हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस

Mon, 27 Jan 2025 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
 केएस इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते छात्र-छात्राएं।  - फोटो : केएस इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते छात्र-छात्राएं।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद में गणतंत्र दिवस का पर्व श्रद्धा, हर्षाेल्लास व देशभक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाया। कलक्ट्रेट में डीएम ने ध्वजारोहण कर संविधान के प्रति निष्ठा व राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने गणतंत्र दिवस पर सबसे पहले जेएनवी तिराहे पर डॉ. भीम राव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद कलक्ट्रेट में सुबह 8.30 बजे ध्वजारोहण किया। उन्होंने राष्ट्रगान के बाद संविधान के प्रति निष्ठा व राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। कलक्ट्रेट गेट पर स्थापित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कलक्ट्रेट सभागार में हुए कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की आश्रित उर्मिला देवी को सम्मानित किया।
एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल, आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने पुलिस लाइन पहुंचकर परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रमाणपत्र दिए। एसपी आलोक प्रियदर्शी आदि रहे। विकास भवन में सीडीओ अरविंद कुमार मिश्र ने ध्वजारोहण कर अधिकारियों व कर्मचारियों को कर्तव्य-निष्ठा की शपथ दिलाई। डीडीओ श्याम कुमार तिवारी, पीडी कपिल कुमार आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार ने अपने कार्यालय में ध्वजारोहण किया।

 केएस इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते छात्र-छात्राएं। - फोटो : केएस इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते छात्र-छात्राएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें