फर्रुखाबाद। राज्य सड़क परिवहन निगम ने सर्दी शुरू होते ही दो महीने के लिए एसी बसों के किराये में कटौती कर दी है। अब यात्री साधारण किराये की बसों से चंद रुपये अधिक किराया देकर एसी बस का लुत्फ उठा सकेंगे। बस अड्डा से दिल्ली, देहरादून, कानपुर व बरेली के लिए एसी बस सेवाएं उपलब्ध हैं।
स्थानीय बस अड्डा पर यात्रियों को स्थानीय डिपो व साहिबाबाद डिपो की दो-दो, कानपुर विकासनगर डिपो की देहरादून के लिए दो और बरेली डिपो की कानपुर के लिए दो एसी बसें संचालित हैं। यह सभी बसें टू वाई टू सीट वाली हैं। सर्दी को देखते हुए निगम के प्रधान प्रबंधक (संचालन) अंकुर विकास ने आदेश जारी कर 25 दिसंबर से 28 फरवरी तक एसी बसों का किराया कम करने के आदेश दिए हैं। इसके टू वाई टू सीट वाली बसों में पहले 1.94 रुपये प्रति किमी की बजाय अब 1.60 रुपये प्रति किमी कर दिया है। इसी तरह टू वाई थ्री सीट वाली बसों में 1.77 रुपये की बजाय 1.45 रुपये प्रति किमी किराया लिया जाएगा।
स्थानीय डिपो की बस से यदि कोई यात्री दिल्ली तक की यात्रा करता था, तो उसे परिचालक से टिकट बुक कराने पर 725 रुपये खर्च करने पड़ते थे। जबकि ऑनलाइन टिकट बुक कराने पर अलग से चार्ज लिया जाता था। मगर अब परिचालक से टिकट बुक कराने पर 608 रुपये ही खर्च करने होंगे। ऐसे में यात्री को करीब 117 रुपये का फायदा होगा। नए आदेश के बाद यात्रियों को रुपये बचने की बजाय समय भी कम खर्च होगा। एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि प्रधान प्रबंधक संचालन अंकुर विकास के आदेश मिल गए हैं। बुधवार को जो बसें दिल्ली के लिए रवाना होंगी, उनमें यात्रियों से कम किराया लिया जाएगा। इन बसों से समय भी कम लगता है। यात्री इसका लाभ उठाएं। 28 फरवरी तक यह आदेश जारी रहेंगे।
THAR SUV बनी आग का गोला
THAR SUV बनी आग का गोला
THAR SUV बनी आग का गोला