फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरवाजे पर लेटे किसान को लहूलुहान करने में दो पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। दरवाजे के पास लेटे किसान को युवकों ने पीटकर घायल कर दिया। एसपी के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित ने पुलिस पर आरोपियों से सांठगांठ का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव कीरतपुर निवासी रामतीर्थ कटियार ने संजू व बृजेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा है कि गुरुवार रात नौ बजे वह घर के दरवाजे के पास सो रहा था, तभी गांव के संजू व बृजेश पहुंचे और अभद्रता करने लगे।
विरोध करने पर उसे लोहे की राड से पीट दिया। सिर व हाथ में चोट आई। पड़ोसियों के आने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने आरोपियों से सांठगांठ कर ली और कोई कार्रवाई नहीं की। उसने एसपी से शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें