फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वक्फ बोर्ड सचिव से शिकायत पर डीएम ने जांच के दिए आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एक व्यक्ति ने कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा करके दो मोबाइल टावर लगा लिए। वक्फ बोर्ड सचिव से इसकी शिकायत हुई तो जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने जांच शुरू करा दी है। जांच की जिम्मेदारी मऊदरवाजा एसओ को दी गई है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थानाक्षेत्र के मोहल्ला भीखमपुरा निवासी कई लोगों ने लखनऊ जाकर वक्फ बोर्ड सचिव को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें कहा कि शहर कोतवाली के मोहल्ला तिकोना सब्जी मंडी निवासी एक युवक ने कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जा करके वहां पर दो मोबाइल कंपनी के टावर लगा लिए हैं। सचिव ने इस मामले में डीएम को जांच और कार्रवाई करने के लिए कहा था।
सचिव से शिकायत करने के बाद लोगों ने डीएम से मिलकर शिकायत की। डीएम संजय कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेकर मऊदरवाजा एसओ को जांच करने का आदेश दिया है। एसओ ने बीबीगंज चौकी इंचार्ज को मौके पर जाकर जांच पड़ताल करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें