फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की हुई मौत में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
अंकित की फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में रिपोर्ट
विज्ञापन

कायमगंज। अचरा रोड पर गुरुवार शाम को ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत के मामले में उसके चाचा ने ट्रैक्टर मालिक के बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
जनपद एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव अमरौली निवासी अंकित राजपूत (17) चचेरे भाई विजेंद्र के साथ नामकरण संस्कार के निमंत्रण बांटने कायमगंज के गांव कोला गढ़िया आया था। कार्ड बांटने के बाद गुरुवार शाम दोनों बाइक से घर जा रहे थे। तभी अचरा रोड पर गांव शिवरई वरियर मोड़ पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर के चालक ने टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन

इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल ले जाया गया। वहां अंकित की मौत हो गई। घायल विजेंद्र का इलाज चल रहा है। अंकित इंटर का छात्र था। भाई शोभित से बड़ा था। बेटे की मौत से मां रूपकली व अन्य परिजन रो रोकर बेहाल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर एसएसआई विनोद कुमार यादव ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अंकित के चाचा सेवकराम ने ट्रैक्टर मालिक दिवारीलाल निवासी ग्राम चिउलारा के बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के दौरान दिवारीलाल का पुत्र ट्रैक्टर चला रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें