फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी बीएड डिग्री में बर्खास्त चार शिक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खंड शिक्षाधिकारी राजेपुर रमेश चंद्र जौहर ने फतेहगढ़ कोतवाली में एक, अमृतपुर थाने में एक और राजेपुर थाने में दो बर्खास्त शिक्षकों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इन शिक्षकों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा वर्ष 2004-05 की फर्जी बीएड डिग्री से नौकरी पाई थी। इसका खुलासा एसआइटी की जांच में होने के बाद कार्रवाई हुई थी।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय शेराखार के बर्खास्त शिक्षक धर्मेंद्र प्रकाश दीक्षित निवासी मरकिचिया इटावा रोड बेवर मैनपुरी, प्राथमिक विद्यालय दहेलिया की बर्खास्त शिक्षिका वंदना शर्मा निवासी बराकेशव के खिलाफ बीईओ रमेश चंद्र जौहर ने राजेपुर थाने में तहरीर दी।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय लभेड़ा के बर्खास्त शिक्षक देवेंद्र सिंह निवासी हमीरपुर जिला कासगंज के खिलाफ अमृतपुर थाने में और प्राथमिक विद्यालय महमदपुर की बर्खास्त शिक्षिका गायत्री देवी सक्सेना निवासी सलेमपुर भरखा के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

इसमें कहा कि इन्होंने वर्ष 2010 में शिक्षक भर्ती में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की वर्ष 2004-05 की बीएड डिग्री लगाई थी। इसके आधार पर इनका शिक्षक पदों पर चयन हुआ। डिग्री फर्जी होने की आशंका पर सरकार ने एसआइटी से जांच कराई। इसमें इन शिक्षकों की बीएड डिग्री फर्जी पाई गई। इसके बाद सेवाएं समाप्त कर दी गईं हैं। बीईओ राजेपुर रमेश चंद्र जौहर ने बताया कि चारों शिक्षकों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें