फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कई स्कूलों में बच्चों को नहीं बांटे गए रिपोर्ट कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद-अमृतपुर-नवाबगंज-शमसाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग के आदेश के बावजूद कई परिषदीय विद्यालयों में रिपोर्ट कार्ड नहीं बांटे जा सके।

शनिवार को नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन में बच्चों को रिपोर्ट कार्ड वितरित किए गए। कक्षा एक में वासु, रिया, रितिक, कक्षा दो में सोहन, अनिकेत, कृपा कुमारी, कक्षा तीन में रागिनी, सुधांशु, प्रांशु व कक्षा पांच में अनामिका, अभिषेक व अनूप कुमार क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि सभासद शशांक शेखर मिश्र ने अच्छे अंक पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। प्रधानाध्यापक पदमा, शिक्षामित्र किरन देवी और सुमन देवी मौजूद रहे।
अमृतपुर प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक राजेपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय खानपुर में बच्चों को रिपोर्ट कार्ड नहीं बांटे गए। प्राथमिक विद्यालय चित्रकूट में भी रिपोर्ट कार्ड नहीं बंटे थे। जूनियर हाईस्कूल खानपुर का भी यही आलम था। प्रधानाध्यापक अनिल गौतम ने बताया कि सोमवार को वितरण किए जाएंगे।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय हमीरपुर सोमवंशी की प्रधानाध्यापक रमा देवी ने बताया कि एक अप्रैल को रिपोर्ट कार्ड वितरित करेंगे। प्राथमिक विद्यालय गौटिया में बच्चों को रिपोर्ट कार्ड बांटे गए।
नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरमौरा बांगर में खंड शिक्षाधिकारी अमर सिंह राणा ने कक्षा आठ के 32 छात्र-छात्राओं की रिपोर्ट कार्ड बांटे। प्रधानाध्यापक नवनीत यादव ने बताया कि पंजीकृत 87 में 55 बच्चे रिपोर्ट कार्ड लेने आए। शेष बच्चों को बाद में रिपोर्ट कार्ड बांटे जाएंगे। शमसाबाद प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक विद्यालय कुइंयाखेड़ा में बीईओ वीरेंद्र कुमार ने बच्चों को रिपोर्ट कार्ड बांटे।
विज्ञापन




रिपोर्ट कार्ड छपवाए जाने के लिए करीब 3.08 लाख का बजट मिला था। जनपद में 1.54 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। सभी बीआरसी में रिपोर्ट कार्ड छपवाने के लिए बजट भिजवाया गया था। शत-प्रतिशत रिपोर्ट कार्ड अगर नहीं बंटे हैं तो सभी खंड शिक्षाधिकारियों से जानकारी की जाएगी। - गौतम प्रसाद, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें