फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: विवाहिता की हत्या कर शव जलाया, आठ पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसागंज। थाना क्षेत्र के गांव नगला मान सिंह में संदिग्ध परिस्थिति में जलने से एक महिला की मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालीजन पर अतिरिक्त दहेज के लिए विवाहिता की जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मायके पक्ष के लोगों ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव दिदौली शहजादपुर निवासी संगीता का विवाह 21 फरवरी 2023 को सिरसागंज थाना क्षेत्र के ग्राम नगला मानसिंह निवासी जोगेंद्र सिंह के साथ हुआ था। शनिवार सुबह पड़ोसियों से जब संगीता के परिजन को सूचना मिली कि उनकी पुत्री का अधजला शव उसके ससुराल में रसोई घर में पड़ा हुआ है। संगीता के परिजन जब नगला मान सिंह पहुंचे तो उसके ससुरालीजन फरार हो चुके थे।
मृतका के भाई सुल्तान सिंह का कहना है कि ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज के लिए बहन का उत्पीड़न करते थे। बहन की जलाकर हत्या की गई है। इसके बाद ससुराली फरार हो गए। सुल्तान सिंह ने पति जोगेंद्र, ससुर रतन सिंह, सास गुड्डी देवी, देवर आशीष, आर्यन, ननद रविता, उसका पति, विनय निवासी बिचौलिया आगरा के नामजद बहन की हत्या कर शव को जलाकर भाग जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह ने बताया कि मायका पक्ष की तहरीर पर आठ लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें