फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनामिका शुक्ला प्रकरण के मास्टर माइंड समेत 14 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अनामिका शुक्ला प्रकरण के मास्टर माइंड समेत 14 के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। अनामिका शुक्ला प्रकरण के मास्टर माइंड शिक्षक सुशील कुमार कौशल समेत 14 शिक्षकों के खिलाफ कंपिल, कायमगंज कोतवाली, अमृतपुर और मेरापुर थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
बीईओ कायमगंज बेगीश गोयल ने कंपिल थाने में पृथ्वी दरवाजा रेलवे रोड कायमगंज निवासी शिक्षक पियूष कुमार, मैनपुरी के पंजाबी कालोनी निवासी शिक्षक अजय सिंह, कंपिल के मोहल्ला माझगांव पूर्व टाउन निवासी शिक्षक सूरज भान वर्मा, कायमगंज के दत्तू नगला निवासी अनिल कुमार, बलीपुर भगवंत उर्फ उलियापुर मंझना निवासी अर्चना यादव, गांव अचरिया बाकरपुर खलवारा निवासी ज्योति कटियार व अनामिका शुक्ला प्रकरण के मास्टर माइंड सुशील कुमार कौशल निवासी नगला खरा मैनपुरी के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

कायमगंज कोतवाली में टीचर्स कालोनी रेलवे रोड कायमगंज निवासी शिव प्रताप सिंह, अनीता वर्मा और पवन कुमार के खिलाफ तहरीर दी। संकिसा प्रतिनिधि के अनुसार नवाबगंज के खंड शिक्षा अधिकारी ने मेरापुर थाने में प्राथमिक विद्यालय संकिसा में तैनात सहायक अध्यापक अवधेश सिंह, प्राथमिक विद्यालय सिलसंडा के प्रधानाध्यापक गयाप्रसाद तथा बिरायमपुर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक कमरुद्दीन के खिलाफ तहरीर दी।
इसमें अनामिका शुक्ला प्रकरण के मास्टर माइंटर सुशील कुमार कौशल पर दूसरे के अभिलेखों से नौकरी पाने व अन्य आरोपी शिक्षकों पर डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की फर्जी बीएड डिग्री 2004-05 से नौकरी पाने का आरोप लगाया गया है। यह फर्जीवाड़ा एसआईटी जांच में पकड़ा गया था। बीईओ की तहरीर पर सभी शिक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
उधर राजेपुर बीईओ रमेश चंद्र जौहर ने शिक्षक हरनाथ सिंह के खिलाफ अमृतपुर थाने में डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की वर्ष 2004-05 की फर्जी डिग्री से नौकरी पाने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। मेरापुर थानाध्यक्ष आरके रावत ने बताया कि फर्जी शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
एक शिक्षक पर दर्ज न हो सका मुकदमा, तहरीर लौटाई
कमालगंज। विकास खंड के गांव प्राथमिक विद्यालय अभयपुर नगरिया के हेडमास्टर के फर्जी बीएड डिग्री के मामले में मंगलवार को भी एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी। खंड शिक्षा अधिकारी की तहरीर को कमालगंज थाने से मामला मोहम्मदाबाद का बताकर लौटा दिया गया।
मोहम्मदाबाद कस्बे के इंद्रानगर निवासी आदेश पुत्र रामअवतार की नियुक्ति 20 जुलाई 2010 को हुई थी। वह इस समय कमालगंज विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय अभयपुर नगरिया में हेडमास्टर हैं। खंड शिक्षा अधिकारी रंगनाथ चौधरी ने थाने में दी तहरीर में कहा कि एसआईटी जांच में बीएड फर्जी डिग्री पाई गई थी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अजयनारायन सिंह ने बताया कि विद्यालय कमालगंज थाना क्षेत्र में नहीं है। इसलिए एफआईआर दर्ज नहीं की गई। खंड शिक्षा अधिकारी तहरीर वापस ले गए। उन्होंने बताया कि बुधवार को मोहम्मदाबाद जाकर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें