फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गर्मी में मिली राहत, तहसील में सही हुआ वाटर कूलर

Thu, 15 May 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। भीषण गर्मी में प्यास से बेहाल लोगों को तहसील परिसर में ठंडा पानी मिलने लगा।यहां क्षेत्र पंचायत से लगा वाटर कूलर सही करा दिया गया हैं। जिससे ग्रामीणों व वकीलों गर्मी में ठंडा पानी मिलने लगा है।
विज्ञापन




तहसील परिसर में क्षेत्र पंचायत से मार्च माह में करीब तीन लाख रुपये की लागत से वाटर कूलर लगा था। जो दो माह में ही खराब हो गया।वहीं वर्ष 2021 में विधायक निधि से भी एक वाटर कूलर लगवाया गया था। वह भी दो माह ही चल पाया।
विधायक निधि व क्षेत्र पंचायत से लगे दोनों वाटर कूलर खराब होने की खबर 12 मई को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। जिसमें लिखा कि वाटर कूलर की बूंदे चुप, बाहर खींच रही प्यास, खबर को ब्लाक प्रमुख पल्लव सोमवंशी ने संज्ञान लेकर वाटर कूलर को सही करवाया है। तहसील का क्षेत्र पंचायत से लगा वाटर कूलर सही होने से तहसील में आने वाले ग्रामीणों व वकीलों को गर्मी में ठंडा पानी मिलने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें