फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस परेड के लिए रिहर्सल

Wed, 21 Jan 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस परेड को भव्यता देने के लिए जोर शोर से अभ्यास हो रहा है। बुधवार को एसपी ने तैयारियों का जायजा लेकर मातहतों को जरूरी निर्देश दिए। गणतंत्र दिवस को लेकर परेड मैदान पर दीवारों की रंगाई पुताई का कार्य अंतिम चरण में है। मैदान को सजाने व संवारने के लिए आरआई लाइन सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में श्रमिक व कर्मचारी लगे हैं।
विज्ञापन


बुधवार शाम को मैदान पर  परेड की रिहर्सल का एसपी विजय यादव ने निरीक्षण किया। उन्हाेंने सुधर करने के निर्देश दिए। परेड  में शामिल होने वाली खुली जीप को देखकर एसपी का पारा चढ़ गया। उन्होंने मैदान पर ही एसआई एमटी की क्लास लगा दी।

एसपी नेगुरुवार तक रिहर्सल करवाने की हिदायत दी। परेड में पीएसी के जवानों की संख्या कम देखकर उन्होंने आरआई लाइन को ज्यादा जवानों को  शामिल करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने रिर्हसल के दौरान सलामी भी ली।  आरआई ने बताया कि परेड  में 8 टोलियों में अलग अलग जवान शामिल रहेंगे। प्रत्येक टोली में 21 जवान हैं।    केंद्रीय कारागार में सजायाफ्ता बंदियों क ा बैंड  भी अभ्यास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें