फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: नाविक, गोताखोर व गंगापुत्रों का होगा पंजीकरण

Sun, 12 Apr 2026 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला गंगा समिति की ओर से शनिवार को पांचालघाट पर घाट संचालन समिति की गोष्ठी हुई। इसमें बताया गया कि नाविक, गोताखोर, गंगापुत्रों व दुकानदारों का पंजीकरण किया जाएगा। उनके पहचानपत्र भी जारी होंगे।
विज्ञापन


घाट संचालन समिति के सदस्यों ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की गई है। गंगा समिति की जिला परियोजना अधिकारी निहारिका पटेल ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर घाट संचालन समिति गठित की गई है। इससे घाट पर बैठने वाले सभी गंगापुत्र (पंडा), नाविक, गोताखोर, दुकानदार आदि पंजीकरण होगा। दुकानों पर कूड़ादान रखना होगा, 18 साल से कम आयु के बच्चों को नाव चलाना वर्जित होगा, नाव पर लाइफ जैकेट रखने के साथ 10 से अधिक सवारी बैठाने पर प्रतिबंध रहेगा। दुकानदार पॉलिथीन के स्थान पर कागज के थैले प्रयोग करेंगे। सभी को परिचयपत्र जारी करने के साथ बैठने का स्थान निर्धारित होगा। नाव व दुकान पर संचालक का नाम, पंजीकरण संख्या अंकित कराई जाएगी। गोताखोरों का नाम व मोबाइल नंबर घाट पर अंकित होंगे।
एडीओ पंचायत ओम पांडे ने पंजीकरण कराने व घाट को साफ-सुथरा रखने के लिए जागरूक किया। यह भी कहा कि विशेष स्नान पर्व पर स्नानार्थियों को स्वच्छता के लिए जागरूक करें। इस दौरान रोजगार सेवक संजय कुमार, रामदास गुप्ता, गंगा योद्धा राम रहीस कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें