फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपूत रेजीमेंटल सेंटर में रिक्रूट ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपूत रेजीमेंटल सेंटर में फंदे पर लटका मिला रिक्रूट का शव
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ स्थित राजपूत रेजीमेंटल सेंटर की प्रशिक्षण बटालियन की बैरक के पीछे शुक्रवार रात हरियाणा निवासी एक रिक्रूट का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। शनिवार दोपहर को दंडपाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
हरियाणा जनपद के पंचकूला थाना रायपुर रानी के गांव हंगौली निवासी संदीप सिंह (21) सेना में 18 दिसंबर 2019 को भर्ती हुआ था। उसको प्रशिक्षण के लिए फतेहगढ़ भेजा गया था। तभी से वह राजपूत रेजीमेंटल सेंटर में प्रशिक्षण ले रहा था। शनिवार सुबह प्रशिक्षण बटालियन की बैरक के पीछे पेड़ पर रस्सी से बने फंदे पर उसका शव लटका मिला। जवानों ने अधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर को राजपूत रेजीमेंटल सेंटर के एड्यूजेंट ने फतेहगढ़ कोतवाली में रिक्रूट के फांसी लगाकर जान देने की तहरीर दी है। कर्नलगंज चौकी इंचार्ज तेजबहादुर ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। उन्होंने बताया कि रिक्रूट की जेब से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। उसने फांसी क्यों लगाई इसके कारणों के बारे में भी कुछ जानकारी नहीं है। घटना की सूचना संदीप के परिजनों को दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें