फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बर्खास्त शिक्षिकाओं को भेजे गए वसूली नोटिस आए वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी अभिलेख से नौकरी करने में बर्खास्त हुई शिक्षिकाओं से वेतन वसूली करना विभाग के लिए मुश्किल बना है। दो बर्खास्त शिक्षिकाओं को भेजे गए वसूली नोटिस वापस आ गए हैं। इनमें पोस्टमैन ने बर्खास्त शिक्षिकाओं के नाम की कोई महिला संबंधित पते पर नहीं रहने की रिपोर्ट लगाई है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय संतोषपुर की सहायक अध्यापिका रीना पुत्री चंद्रभान निवासी हसनपुर पोस्ट मोटा जिला मैनपुरी को फर्जी अभिलेखों से नौकरी करने में 15 मई 2019 बर्खास्त किया गया था। शिक्षिका से वेतन वसूली की कार्रवाई को उसके पते पर 21 सितंबर 2020 को नोटिस भेजा गया था।
इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय जरौनी की सहायक अध्यापिका सुमन पुत्री जगमोहन निवासी आवास विकास कालोनी जिला एटा को 6 अक्तूबर 2018 में बर्खास्त किया गया था। इनके पते पर भी वेतन वसूली को नोटिस भेजा गया था। दोनों नोटिस बीएसए कार्यालय वापस आ गए हैं। प्रभारी बीएसए वेगीश गोयल ने बताया कि पत्र वापस आए हैं, तो संबंधित शिक्षिकाओं की पत्रावली को देख कर उनके दूसरे पते पर नोटिस भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें