फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: लाखों के मंडी शुल्क बकाये में आठ आढ़तियों को आरसी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर की सातनपुर मंडी में 1.32 करोड़ के मंडी शुल्क बकाये में आठ आढ़तियों को आरसी जारी की गई है। अब उनसे राजस्व की तरह ब्याज सहित बकाया धनराशि वसूली जाएगी।
विज्ञापन


सातनपुर मंडी में करीब 1400 आढ़ती व व्यापारी पंजीकृत हैं, इनमें 800 फर्म सक्रिय हैं। कई व्यापारी लाखों का कारोबार करने के बावजूद मंडी शुल्क जमा नहीं करते। कुछ आढ़ती तो 47 लाख से भी ऊपर के बकायेदार हैं। मंडी सचिव अनूप दीक्षित ने सातनपुर निवासी मुरारी ट्रेडर्स के मालिक मुरारीलाल के खिलाफ 35.32 लाख के बकाये पर आरसी जारी की है। बूरावाली गली निवासी स्मृति ट्रेडर्स के गौरव कुमार को 18.22 लाख के बकाये में, रामलीला गड्ढा निवासी इशिता ट्रेडर्स के संजू को 10.84 लाख, जहानगंज निवासी श्री गनेश ट्रेडर्स के अनुराग को 2.18 लाख, गनेशपुर निवासी जय माता ट्रेडर्स के सर्वेंद्र कुमार को 1.32 लाख, गढ़ी मुशर्रफ खान निवासी सुशील कुमार गुप्ता को 3.27 लाख, शरीफपुर छिछनी निवासी मुकेश गुप्ता को 47.58 लाख के बकाये में और शमशेर नगर बरौन निवासी न्यू एपी ट्रेडर्स के गीतम सिंह को 16.89 लाख के बकाये में आरसी जारी की गई है।
मंडी सचिव अनूप कुमार दीक्षित ने बताया कि नोटिस देने के बाद भी मंडी शुल्क जमा न कराने वाले आठ आढ़तियों के खिलाफ आरसी जारी कर दी गई है। अब उनसे ब्याज सहित वसूली की जाएगी। अभी करीब 1.50 करोड़ रुपये के बकायेदार 10 आढ़तियों के खिलाफ आरसी जारी करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें