फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद केंद्र पर गड़बड़ी मिलने पर एसडीएम ने अभिलेख किए तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं खरीद केंद्र पर गड़बड़ी पर अभिलेख तलब
विज्ञापन

अमृतपुर। उपजिलाधिकारी ने गेहूं खरीद केंद्र का निरीक्षण किया। साधन सहकारी समिति पर गड़बड़ी मिलने पर अभिलेख तलब किए हैं। जांच के बार कार्रवाई की बात कही है।
सोमवार को उपजिलाधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह ने गेहूं क्रय केंद्र साधन सहकारी समिति अमृतपुर का निरीक्षण किया। यहां केंद्र प्रभारी रवि दत्त दीक्षित का पुत्र मौजूद मिला। किसानों से खरीदे गए गेहूं के अभिलेख मांगे तो वह नहीं दिखा पाया। इससे एसडीएम नाराज हो गए।
विज्ञापन

नगला हूसा के किसान शरद अवस्थी से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि टोकन 15 मार्च का था, लेकिन गेहूं आज तौला गया है। केंद्र प्रभारी बारदाना न होने की बात कहते रहे हैं। उपजिलाधिकारी ने बताया है कि साधन सहकारी समिति पर गेहूं खरीद में गड़बड़ी मिली है। केंद्र प्रभारी से अभिलेख मांगे गए हैं। अभिलेख देखने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

किसानों की शिकायत थी कि गेहूं खरीद केंद्रों पर बारदाना नहीं है लेकिन दोनों केंद्रों पर बारदाना मिला है। पीसीएफ किसान सेवा केंद्र पर 40 पैकेट बारदाना शेष था। वह भी खत्म हो जाएगा। एसडीएम ने बताया कि बारदाना की व्यवस्था भी कराई जाएगी। किसानों का गेहूं हर कीमत पर खरीदा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें